सुपौल: रामविशनपुर पैक्स की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, किसानों ने दी सेवाओं को सराहना

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत रामविशनपुर पैक्स परिसर में रविवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ भव्य रूप में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष हरि प्रसाद दास ने की, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों किसानों ने भाग लिया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष हरि प्रसाद दास ने मुख्यमंत्री हरित कृषि योजना के तहत उपलब्ध आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, झाईल और लेवलर की जानकारी दी तथा किसानों से अग्रिम बुकिंग कर निर्धारित शुल्क पर इनका लाभ उठाने की अपील की।

पैक्स प्रबंधक रंजीत कुमार दास ने आमसभा में किसानों को पैक्स द्वारा दी जा रही अन्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैक्स में अब सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से किसान आय, जाति, भूमि प्रमाण पत्र, फसल बीमा, बैंकिंग, आधार व बिजली बिल जैसी सुविधाएं ले सकते हैं।

किसानों ने पैक्स की सेवाओं पर संतोष जताते हुए कृषि यंत्रों की सुलभता बढ़ाने और सीएससी पर सूचना शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया।

आमसभा में महेश्वरी प्रसाद यादव, बलराम यादव, नेहा कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद मंडल, राजेन्द्र शर्मा, छेदी मंडल, रामनाथ यादव, घनश्याम दास, नागेश्वर दास, कौशल्या देवी, सीताराम मंडल, अरुण मंडल, हरिनंदन मंडल, प्रद्युम्न शर्मा, नीलांबर मुखिया, आशा देवी, देव नारायण मंडल, बुलबुल दास, रविन्द्र साह, रविन्द्र यादव, परमेश्वर दास, दीपक कुमार, दीना दास, रंजीत कुमार, राजा प्रसाद यादव, नेवालाल दास, किशुनदेव यादव, चतुरी मुखिया सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]