सुपौल: राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाली मालविका का नगर परिषद में किया गया भव्य स्वागत

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर सुपौल लौटी सुपौल नगर परिषद क्षेत्र की मालविका का शुक्रवार को नगर परिषद में भव्य स्वागत किया गया। मालूम हो कि नगर परिषद वार्ड न 2 निवासी विमलेंदु  ठाकुर की लड़की मालविका राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। बताया गया कि एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत तमिलनाडु में 18 से 22 जनवरी तक खेले गए मैच में खेलो इंडिया मैच में बिहार कबड्डी टीम का हिस्सा रही। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मालविका ने बिहार को तीसरा स्थान दिलाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। मालविका के सुपौल पहुंचने पर नगर परिषद कार्यालय परिसर में उसका भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा, उप चेयरमैन रजिया प्रवीण, कार्यपालक पदाधिकारी श्री कृष्ण स्वरूप सहित अन्य वार्ड पार्षदों ने फूल माला और गुलदस्ता देकर मालविका का स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अब बेटियां सिर्फ पढ़ाई लिखाई ही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी परचम लहरा रही है। मालविका को देखकर अब और भी बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ेगी। मालविका ने मेडल जीतकर न सिर्फ बिहार का बल्कि सुपौल का भी नाम रौशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]