सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी, 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होगा नामांकन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों व निरोधात्मक करवाई को लेकर डीएम कौशल कुमार ने कार्यालय वेश्म में प्रेस ब्रीफिंग किया। इस मौके पर एसपी शैशव यादव सहित अन्य मौजूद थे। इस मौके पर डीएम कौशल कुमार ने कहा कि आगामी 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। डीएम सुपौल सह निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां लोग चुनाव से संबंधित तमाम तरह की जानकारी दे ले सकते हैं। बताया कि सुपौल लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 22 हजार 45 मतदाता हैं। जिसमे 9 लाख 94 हजार 276 पुरुष मतदाता और 9 लाख 27 हजार 728 महिला मतदाता शामिल हैं। कहा की शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तमाम तैयारी की गई है।

इस मौके पर एसपी शैशव यादव ने बताया की शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। कहा कि असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की गयी निरोधात्मक कार्रवाई दं०प्र०सं० की धारा-107 के तहत 14714 लोगो व 11 हजार के विरुद्ध बंध पत्र बनाया गया है। साथ ही सीसीए-3 के तहत 149 लोगो के विरुद्ध प्रस्ताव लिया गया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब तक 21 अवैध हथियार व 29 कारतूस बरामदगी की गई है। वर्ष 2024 में अब तक 1319 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। सीमाई इलाके नेपाल से सटे इलाको में 12 चेकपोस्ट व अंतरजिला 14 चेकपोस्ट बनाये गए है। साथ ही अंतरजिला सीमा पर कुल 14 चेक पोस्ट बनाया गया है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रसासन कटिबद्ध है किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी साथ ही चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगो पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]