सुपौल: विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची सिमराही, केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

न्यूज डेस्क सुपौल:

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने और उनका लाभ आम जनता तक सुनिश्चित किए जाने को लेकर चलाई गई विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत मोदी की गारंटी रथ शुक्रवार को जिले के सिमराही पहुँची। इस दौरान कार्यक्रम मे रथ में लगे एलईडी प्रसारण के माध्यम से भारत सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसमूहों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के लाइव संबोधन को भी जनता के बीच दिखाया गया।

रथ के साथ जनहित से संबंधित विभाग के पदाधिकारी-कर्मचारी ने भी जनता को सरकार द्वारा दिये जा रहे लाभों के बारे मे बताया आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना के स्टॉल द्वारा जनता को सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभो को बताया और मौके पर रथ के साथ पहुंचे अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों व अन्य लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालो को सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने को लेकर शपथ दिलाई। वहीं प्रचार सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, लोकसभा संयोजक पिंटू मंडल, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, छातापुर विधानसभा प्रभारी बैधनाथ भगत, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार पौद्दार, बूथ अध्यक्ष रामकृष्ण मेहता, प्रमोद साह, अकरम राजा, सहित विभाग के कर्मचारी सहित करीब 600 लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]