सुपौल: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेक्षक ने मतदान सामग्री कोषांग का किया निरीक्षण, तैयारियों की सराहना

News Desk Supaul:

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र शनिवार को प्रेक्षक महोदय ने पूर्वाह्न 11:30 बजे मतदान सामग्री कोषांग, सुपौल का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी सहित सभी सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सामग्री, लिफाफों और विभिन्न प्रकार के फार्मों की गहन जांच की। उन्होंने मतदान सामग्री के सुव्यवस्थित रख-रखाव और तैयारी की प्रशंसा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन कार्य निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]