सुपौल: राघोपुर में विवेकानंद जयंती पर स्कूली बच्चों ने निकाली झांकी

न्यूज डेस्क सुपौल:

स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती को युवा दिवस (Yuva Diwas) के रूप में मनाने के लिये जिले के राघोपुर प्रखंड डॉ राजेन्द्र पब्लिक स्कूल (पार्टनर ऑफ फिजिक्स वाला PW) के बच्चों ने शुक्रवार को झाँकी के साथ प्रभात फेरी निकालकर सिमराही राघोपुर के राष्ट्रीय राज्य मार्ग एनएच 57 व 106  का भ्रमण कर युवाओं को राष्ट्र प्रेम के लिए जागरूक किया। भ्रमण के दौरान बच्चों की जय घोष के साथ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता की मनमोहक झांकी को देखने के लिये लोग सड़क पर उमड़ पड़े। इस दरमियान स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 57 पर गाना चक दे इण्डिया पर मनमोहक नृत्य कि प्रस्तुति किया। बच्चों के नृत्य एवं उत्साह को देखने के लिए हाइवे पर कुछ मिंटो के लिए जाम लग गया। जिसके बाद पुनः बच्चे कतारबद्ध होकर अपने हाथों में तकती लेकर जिस पर अंकित था कि पोलोथिन को हटाना है पर्यावरण को बचाना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज एवं नशामुक्ति पर आधारित स्लोगन एवं नारे के साथ नगर का भ्रमण करते हुए अपने विद्यालय पहुँचे। जहाँ स्वामी जी एवं भारत माता के भव्य प्रतिमा के सामने विद्यालय निदेशक रोशन कुमार रसिक प्राचार्य राजेश आर्या एवं विद्यालय शिक्षक के साथ मिलकर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने बच्चो को स्वामी विवेकानंद के सपनो का भारत बनाने, नशामुक्त भारत बनाने, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह प्रतिबंध आदि जैसे सामाजिक कुरूतियो को जड़ से समाप्त करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय में भाषण, गीत और चित्रांकन प्रतियोगिता रखी गयी थी। जिसमे विभिन्न वर्गों के प्रतिभावान टॉप थ्री बच्चों को पुरष्कृत किया गया। विद्यालय निदेशक, प्राचार्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षक ने स्वामी जी के जीवनी पर चर्चा कर बच्चों को उनके बताए राह पर चलने का बोध दिया।

मौके पर शिक्षक सुनील कुमार, प्रीति बर्मा, नूतन झा, सुमन कुमारी, श्याम कुमार, पिंकी कुमारी, कुमार भास्कर, कबिता कुमारी, हर्षिता कुमारी, शिवेंद्र कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]