सुपौल: वीरपुर में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, गले पर चाकू के निशान, हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के बनेलीपट्टी पंचायत वार्ड संख्या 12 में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 13 निवासी स्व. भटन मेहता की पत्नी 65 वर्षीय सरिया देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सरिया देवी चार दिन पहले घर से लापता हो गई थीं, जिसकी सूचना थाने में दी गई थी। लगातार खोजबीन के बाद आज उनका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका का कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद था। वहीं, मृतका की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां की गला रेतकर हत्या की गई है, क्योंकि गर्दन पर चाकू के निशान साफ दिख रहे हैं।

थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]