सुपौल: सड़क किनारे फेंकी मिली मृत नवजात बच्ची, लोगों की उमड़ी भीड़

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 बेलही के समीप पिपरा-चंपानगर पथ में सड़क किनारे खेत में नवजात मृत बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही स्थल पर लोगों की भाड़ी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नजदीक के पिपरा थाना को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने मामले की जानकारी ली और बताया कि घटना स्थल त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र है लिहाजा त्रिवेणीगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई है।

नवजात मृत बच्ची को किसने फेंका और क्यों फेंका इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। जितनी मुंह उतनी बात हो रही है। फिलहाल घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]