सुपौल: सड़क जाम हटाने गए प्रशासन की टीम से धक्का धुक्की, भगदड़ में अंचल गार्ड चोटिल

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा में कल हुए सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक पुत्र की भी मौत हो गई है, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई है। घटना विरोध में आक्रोशित लोगों ने फिर आज पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा के NH 106 सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मालूम हो कि कल बाइक पर सवार होकर अमहा निवासी एक शिक्षक राजीव कुमार अपने पुत्र के साथ स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने बाइक को ठोकर मार दिया जिसमें शिक्षक राजीव कुमार की मौत हो गई थी जबकि उसका पुत्र कृष्णा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि इलाजरात कृष्णा कुमार की भी देर रात मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना से आक्रोशित लोग आज सुबह फिर सड़क जाम कर दिया और समुचित मुआवजे की मांग करने लगे। इस बीच जाम की सूचना पर पिपरा पुलिस और CO दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे जामकर्ता को समझाने बुझाने में जुट गए। बताया गया कि इस बीच आक्रोशित लोगों को समझाने के दौरान आक्रोशित कुछ महिलाओं द्वारा धक्का धुक्की की जाने लगी जिससे भगदड़ की स्थिति हो गयी। बताया जा रहा है कि इसमें एक अंचल गार्ड चोटिल हो गए। जिसे तत्काल इलाज के लिए CHC लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

CO उमा कुमारी ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझाने के दौरान कुछ आक्रोशित महिलाओं ने भगदड़ मचा दिया जिसमें एक अंचल गार्ड चोटिल हो गया है। कहा कि अन्य के भी चोटिल होने की सूचना मिल रही है। फिलहाल आक्रोशित लोग वरीय अधिकारी के जाम स्थल पर पहुंचने और समुचित आश्वासन देने की मांग कर रहे हैं।

इधर सड़क जाम की सूचना पर जाम स्थल पर पहुंचे SDM इंद्रवीर कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझा कर जाम हटाया, करीब चार घंटे रही सड़क जाम से NH पर आवाजाही प्रभावित रही, जाम हटाने के बाद SDM इंद्रवीर कुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली समुचित मुवावजा मृतक के आश्रितों को मिलेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि अनुकंपा को लेकर जो भी विभागीय पहल होगी कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]