सुपौल: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन थानाक्षेत्र के करजाईन उत्तर टोला निवासी श्रीकृष्ण मेहता के दूसरे पुत्र 39 वर्षीय मनोज कुमार मेहता की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। बताया जाता है कि 20 मई की रात मनोज कुमार करजाईन बाजार में अपने दुकान को बंदकर घर जा रहा था। इसी क्रम में एनएच-106 पर बसंत राइस मिल के समीप अज्ञात वाहन चालक उनकी बाइक को ठोकर मारकर भाग निकला। मनोज सड़क पर गिरने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद करजाईन थाना पुलिस ने उसे रेफरल अस्पताल सिमराही भेजकर परिजनों को इसकी सूचना दी। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसे नेपाल के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं देख वहां के डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। इसी क्रम में शनिवार की रात मनोज की मौत हो गई।

मृतक का फ़ाइल फोटो

बता दें कि मृतक युवक मनोज के बड़े भाई ओमप्रकाश मेहता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच की मांग की है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

इधर, मनोज कुमार मेहता की मौत से उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी ममता कुमारी बेहोश है। मृतक मनोज कुमार मेहता के लड़का आयुष कुमार (13 वर्ष) तथा बेटी प्रीति कुमारी (11 वर्ष) व प्रींसी कुमारी (8 वर्ष) फफक फफक कर पिता के लिए रो रहे हैं। शव को देख कर लोगों की भीड़ उमर पड़ी वहीं गांव मातमी का माहौल व्याप्त है।इस घटना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए सरकारी सहायता प्रदान करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]