सुपौल: सड़क दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के क्रम में मौत, परिजनों में पसरा मातम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत चिकनापट्टी वार्ड 13 निवासी बच्चालाल यादव के 29 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार अम्ल उर्फ रंजीत कुमार की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में मातम पसर गया।

मृतक का फाइल फोटो

मालूम हो कि गत 27 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे अनिल अपने मां के साथ खेत में काम करने जा रहा था। इसी क्रम में चिकनापट्टी में NH 106 पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद दोनों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल सिमराही ले जाया गया। रेफरल अस्पताल सिमराही में अनिल कुमार अम्ल के गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया, लेकिन मरीज के गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वहां से भी रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे न्यूरो अस्पताल विराटनगर में उसे भर्ती कराया। वहां इलाज चल रहा था, इसी क्रम में सोमवार को उसे वहां से भी IGIMS पटना रेफर कर दिया। लेकिन मरीज को पटना ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को शव सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]