सुपौल: सदर अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई के नए भवन का किया गया उद्घाटन

न्यूज डेस्क सुपौल:

सदर अस्पताल, सुपौल में चल रहे जीविका दीदी की रसोई के नए भवन का उद्घाटन सुपौल जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा किया गया। पूर्व में जीविका दीदी की रसोई का संचालन सदर अस्पताल, सुपौल के चौथे तल्ले पर हो रहा था। जहां से अंत: रोगियों को खाना पहुंचाने एवं बाहरी लोगों को खाना खाने में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए मंत्री, ऊर्जा तथा योजना एवं विकास विभाग बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत सदर अस्पताल, सुपौल परिसर में दीदी की रसोई हेतु नए भवन का निर्माण किया गया।

इसका उद्घाटन जिलाधिकारी सुपौल कौशल कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सहनी एवं सिविल सर्जन सुपौल डॉ एल0 के0 ठाकुर द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने दीदियों का हौसला बढ़ाते हुए अच्छे से काम करने की सलाह दी। साथ ही नास्ते के आइटम में बढ़ोत्तरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि दीदी की रसोई नीचे आने से लाभ में बढ़ोत्तरी होगी।

वहीं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि नए भवन में आने के बाद दीदी की रसोई की आमदनी में इजाफा होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खाने के बाद ऑनलाईन पेमेंट करने पर लोगों को 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। सिविल सर्जन ने आश्वासन देते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था काफी अच्छी होने के कारण मेरे कर्मी भी खाने आते हैं। इस अवसर पर दीदी की रसोई संचालित करने वाली दीदी काफी उत्साहित नजर आयी। उन्होंने कहा कि नए भवन में उनकी आमदनी पहले से तीन गुणा अधिक हो जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]