सुपौल: समाजसेवी के निधन पर लोगों ने जताया शोक

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के वीरपुर निवासी समाजसेवी, पूर्व मुखिया सह कई शिक्षण संस्थान के संस्थापक कुमार शशीन्द्र सिंह के निधन पर जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया है। करजाईन क्षेत्र के वरिष्ठ जदयू नेता शशि प्रसाद सिंह, युवा कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता आदि ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी ख्याति दूर दूर तक प्रसिद्ध थे। उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की।  ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे यही प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]