सुपौल: सात दिवसीय कैलाशपुरी मेला का सांसद दिलेश्वर कामत ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा प्रखंड के कैलाशपुरी जोल्हनियां में पौषी पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले सात दिवसीय मेला का उद्घाटन सांसद दिलेश्वर कामत, पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव व अनुमंडल पदाधिकारी इन्द्रवीर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सामारोह की अध्यक्षता सदर एसडीएम इन्द्रवीर कुमार ने किया वहीं मंच संचालन नरेश कुमार मिश्र किये।

सम्बोधित करते हुए सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि मनुष्य के जीवन में मेला का काफी महत्व है। मेला में जाति-धर्म से उठ कर एक-दूसरे के साथ खुशी का इजहार करते हैं। मेला एक संगम स्थल की तरह होता है। जिस तरह विभिन्न नदियों का मिलन संगम स्थल से होता है। उसी तरह विभिन्न समुदाय का मिलन स्थल मेला होता है। कहा कि जिस तरह से 2019 मे मुझे आपलोगों ने सांसद बनाया मे बिकास के प्रति हमेशा तैयार रहता हूं लेकिन कोरोना काल को लेकर बिकास मे बाधा आई। अब बिकास के प्रति हर सम्भव हूं।

पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव कि यह मेला उत्तर भारत का मेला है। यहां एक हजार वर्ष पुरानी मूर्ति है इसे पर्यटन स्थल का रूप दिया जाएगा। कहा कि मेला की जो भी समस्या है, उससे मुक्त किया जाएगा। कहा कि हम चाहते है सुपौल जिला में पर्यटल स्थल बने। आने वाले वर्ष में भी विषहरी मेला धूम धाम से लगे। यह बहुत प्राचीन मेला है। यह बहुत पुराना मेला है यहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां तक कि नेपाल से भी पर्यटक आया करते थे। उन्होंने कहा कि इस स्थल के प्रति आज भी लोगो की आस्था इस कदर है कि सर्पदंश वाला व्यक्ति यहां पहुंचते ही भला चंगा हो जाता है।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव नरेश मिश्र व सचिव सुनील कुमार पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी सह मेला अध्यक्ष इंद्रवीर कुमार ने किया। इस मौके पर मेला सचिव सुनील कुमार पासवान, पूर्व मुखिया हेमनारायण मंडल, सरपंच शिवशंकर मंडल, भगवानदत्त चौधरी, शम्भू शरण चौधरी, लखन चौधरी, सीताराम पासवान, ब्रह्मदेव ठाकुर, जिला परिषद प्रतिनिधि पंपल सिंह, राजपुर मुखिया मोहम्मद मजीद राज़द के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संत राम, राज़द छात्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास विमल, महिला राज़द अध्यक्ष सोनी देवी, जयमाला देवी, अयोधी प्रसाद यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]