सुपौल: सिमराही में ज्वेलर्स के दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ, करीब 7 लाख की चोरी

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में बुधवार की रात्रि एक स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। सिमराही बाजार के हॉस्पिटल रोड स्थित श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक राजा स्वर्णकार ने जानकारी देते बताया कि उन्होंने बुधवार की रात्रि अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे, गुरुवार की सुबह जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी राघोपुर पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस के पहुंचने के बाद उन्होंने दुकान खोला तो पाया कि दुकान के अंदर रखा तिजोरी को चोरों ने काटकर उसके अंदर रखा सारा जेवरात चोरी कर लिया। बताया कि इस चोरी की घटना में करीब 7 लाख रुपये के चांदी का जेवरात चोरी हुआ है।

वहीं मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष रितिका कुमारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]