सुपौल: सिमराही स्थित बजरंगबली शिव शनि मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, ग्रामीणों ने जताया पूर्ण समर्थन

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही स्थित श्री श्री 108 श्री बजरंगबली शिव शनि मंदिर, गांधीनगर कॉलोनी के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिसमें सर्वसम्मति से मंदिर प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी और कोर कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में संरक्षक मंडल के रूप में विजय चौधरी, ललित चौधरी, महादेव मेहता, अनिरुद्ध मेहता एवं रामनारायण गुप्ता को मनोनीत किया गया। कोर कमेटी में दिलीप चौधरी को अध्यक्ष, रिंकू भगत को कोषाध्यक्ष और सोनू भगत को सचिव बनाया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अमलेश झा, राजन झा, कुंदन किशोर तथा राजा चौधरी को सौंपी गई, जबकि उप-कोषाध्यक्ष के रूप में जगन्नाथ दास, मिरन गुप्ता, लक्ष्मी चौधरी, भोला गुप्ता और मंटू चौधरी चुने गए।

वहीं, उप-सचिव पद पर संतोष चौधरी, सुभाष चौधरी, घनश्याम साह और गुड्डू गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। निर्णय लिया गया कि कुल 51 सदस्य नई कार्यकारिणी में शामिल होंगे, जो मंदिर की दिनचर्या, धार्मिक आयोजन, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में प्रसाद वितरण के साथ बैठक का समापन किया गया। ग्रामीणों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]