सुपौल: सुपर सिक्सटी स्पोकन इंग्लिश सेंटर द्वारा मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज बाजार में स्वामी विवेकानंद की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। जहां शुक्रवार को सुपर सिक्सटी स्पोकन इंग्लिश सेंटर के बच्चे एवं स्थानीय लोगों के द्वारा स्वामी विवेकानंद का आकर्षक झांकी निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कोचिंग सेंटर पहुंचा। इस दौरान संस्थान के बच्चों द्वारा सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद कोचिंग परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां उर्वशी ठाकुर एवं साथियों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर मौजूद श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुरुआत तुलसी दास के गणेश वंदना गाइए गणपति जगवन्दन से शुरू किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शहर वासियों के अलावे छात्र/छात्राओं ने अपना सहभागिता निभाया। जिसमें जितेंद्र कुमार सिंह, राजेश आर्या, राजेश अग्रवाल, पिंटू गुप्ता, विपिन यादव, राजा राउत, विजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ अमित आनंद सहित शहर वासियों का भूमिका सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]