सुपौल: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने पर नाबालिग ने थाने में करवाया मामला दर्ज

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल करने तथा वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर पीड़ित लड़की के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है। थाना को दिए आवेदन में पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि गांव का ही एक संजीत मेहता नामक लड़का जो गांव में ही मेडिकल दुकानदार तथा ग्रामीण चिकित्सक का भी काम करता है। करीब एक माह पहले उनकी नाबालिग पुत्री उसके दुकान पर दवा लाने गई, इसी दौरान मौका पाकर उक्त लड़के ने उसके पुत्री के साथ अवैध संबंध बना लिया तथा पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने उनकी पुत्री को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और बार बार वीडियो वायरल करने भी धमकी देने लगा। बताया कि वीडियो का धमकी देकर इस दौरान करीब एक माह तक उक्त लड़का उसकी पुत्री का यौन शोषण करता रहा। जब बाद में लड़की ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने सारी घटनाक्रम अपनी मां को बताया। इसके बाद लड़के ने वीडियो को फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। जिसके बाद करीब दो तीन पूर्व उनलोगों को जैसे ही वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली तो पीड़ित परिवार ने करजाईन थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है।

वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष लाल जी प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन के अवलोक में मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]