सुपौल: स्कूल की छत से गिरकर घायल हुआ छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

स्कूल की छत से गिरकर 13 वर्षीय कक्षा छ: के छात्र का गंभीर रूप से घायल होने और इलाज के दौरान छात्र की मौत हो जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जांच में जुट गई है। यह मामला त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र के हरिहरपट्टी वार्ड न 11 स्थित प्राथमिक विद्यालय  बहेरवा धार से पूरव की बताया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि कल अनिल यादव का 13 वर्षीय पुत्र ओम कुमार स्कूल गया था जहां वो छत पर खेलने के दौरान गिर गया। जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल बालक को छातापुर के नजदीकी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद घायल छात्र को सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात घायल छात्र ओम कुमार की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है की किसी सहयोगी बच्चे ने ओम कुमार को नशीली पदार्थ खिलाकर धकेल दिया। जिसके चलते यह घटना घटी है। खैर जो भी मामला हो जब तक इस मामले में पुलिस की जांच पूरी नहीं होती कुछ भी कहना मुश्किल है।

हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है। घटना की बाबत स्कूल के एचएम नरेश यादव ने बताया की ओम कुमार उस विद्यालय का छात्र नहीं था। किसी अन्य विद्यालय में उसका नामांकन था। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]