सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर में विज्ञान प्रदर्शनी का रिजल्ट हुआ प्रकाशित

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार दिवस के अवसर पर जिले के निर्मली स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी विद्यालय से लेकर हटिया चौक होते हुए, बोथरा चौक, भगत सिंह चौक, सुभाष चौक होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचने के बाद विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने जारी किया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार निर्मली स्मार्ट सिटी बनाने वाले ग्रुप संस्कार, आकाश, प्रणव, समरजित, प्रवीण को, द्वितीय पुरस्कार सोलर स्मार्ट सिटी केशव सोनी और तृतीय पुरस्कार सोलर लाइट बनाने वाले छात्रा ल्याश अग्रवाल को मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

वहीं विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों को बिहार दिवस का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाषा विज्ञान के बारे में जागरूकता, सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषावाद को बढ़ावा देना और साथ ही विश्व के विभिन्न क्षेत्रों की विविध संस्कृतियों एवं बौद्धिक विरासत की रक्षा करना तथा मातृ भाषाओं का संरक्षण करना एवं उन्हें बढ़ावा देना है।

मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]