सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय निर्मली में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के निर्मली स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने योगाभ्यास किया।

जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने बताया कि 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन करोड़ों लोगों ने विश्व में योग किया जो कि एक रिकॉर्ड था। कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मई महीने में आयोजित मासिक परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम, सेकंड और थर्ड स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को निदेशक के द्वारा परीक्षा परिणाम पत्र और मोमेंटो मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बच्चें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]