सुपौल: हम सेक्युलर पार्टी का 10वां स्थापना दिवस राघोपुर में धूमधाम से मनाया गया

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर स्थित डाक बंगला परिसर में गुरुवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और समाज के वंचित वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हम सेक्युलर पार्टी प्रारंभ से ही गरीब, दलित, महादलित और पिछड़े वर्गों की आवाज रही है। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व — संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन की सोच और समर्पण को लोगों के सामने रखा गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चक्रधर प्र. ऋषिदेव ने की। कार्यक्रम में श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश संगठन सचिव छोटे लाल यादव, अमेन्द्र सादा, गुलाब सादा, किशनपुर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सादा, योगेंद्र सादा, रजनीश कुमार, अर्जुन सादा, संतोष कुमार कामत, श्याम कर्ण, बिजेंद्र सादा, रेखा देवी, वीणा देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]