सुपौल: हरिराहा पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी ने की गरीब-निसहायों में कंबल का वितरण

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत हरिराहा पंचायत भवन में शुक्रवार को पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हरिराहा पंचायत की मुखिया ने पंचायत के विधवा, विकलांग एवं निसहाय लोगों के बीच सरकारी योजनाओं के तहत कंबल का वितरण किया। साथ ही साथ पंचायत से जुड़े विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुखिया ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय द्वारा प्राप्त कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर समाजसेवी विकाश कुमार टुनटुन, पंचायत सचिव अर्जुन कुमार, लेखापाल सावित्री कुमारी, कार्यपालक सहायक रवि कुमार, उप मुखिया बलराम कुमार, पूर्व मुखिया अमरेंद्र यादव, विशेश्वर भारती, रोजगार सेवक मुकेश सादा, स्वच्छता प्रवेक्षक कंचन सिंह, वार्ड सदस्य कुशेश्वर मंडल, गुनसागर यादव, अनारी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]