सुपौल: होली व ईद को लेकर राघोपुर थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, कहा डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना परिसर में शनिवार को आगामी होली व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने की। बैठक में एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर अनु प्रिया, सीओ रश्मि प्रिया सहित क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि होली में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। कहा कि होली और ईद के अवसर पर हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार होली और ईद के दौरान चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता भी लागू रहेगा, इसलिए पर्व के दौरान आचार आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए ही पर्व मनाएं।

वहीं एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अपवाह पर ध्यान न दें। किसी अपवाह की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

मौके पर प्रो बैद्यनाथ भगत, कमल प्रसाद यादव, बिंदा प्रसाद गुप्ता, उमेश गुप्ता, अताउर रहमान, रामचंद्र यादव, ललित जायसवाल, छोटू साह, वासुदेव मेहता, सुरेंद्र मंडल, दिलीप पूर्वे, सूर्य नारायण यादव, संजेश पगारिया, सचिन पंसारी, चंदू दास, भूपेंद्र यादव, प्रमोद साह, रिंकू भगत, मो टुन्ना, बबलू सादा, प्रकाश चौधरी, मो हयूम, सुबोध चौधरी, मो अकरम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]