सुपौल: 118 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कोसली पट्टी गांव के तिलावे पुल समीप एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि मंगलवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि कोसलीपट्टी कि रास्ते से एक युवक शराब लेकर जाने वाला है इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक को बाइक पर सवार होकर जा रहा था उसे जब रोका गया तो भागने की कोशिश किया जिसपर पुलिस अपने तत्परता दिखाई और युवक को रोक कर तलाशी ली तो बाइक पर एक उजले बोरे में 118 बोतल नेपाली सोफी शराब बरामद हुआ।  पुलिस ने मौके से ही तस्कर कमरिया थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप कुमार सहित बाइक व शराब बरामद कर थाना लाया गया और उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]