सुपौल: 180 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर बायसी चौक के समीप एक बाईक सवार से 180 बोतल नेपाली सोफिया शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि तस्कर बलुआ बाजार की तरफ से बायसी चौक की तरफ तेज रफ्तार में आ रहा था। पुलिस वाहन को देखकर बाईक सवार भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस बल ने धर दबोचा। इसके बाद शराब तस्कर भपटियाही थानाक्षेत्र के छिटही हनुमान नगर निवासी संजय कुमार पासवान को गिरफ्तार कर बाइक के पीछे जूट के दो बोरे में तलाशी लेने पर 180 बोतल शराब बरामद किया गया। इसके बाद बाइक व शराब जब्त कर तस्कर को थाना लाया गया। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को सुपौल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]