सुरक्षित सप्ताह के तहत शीतलहर से बचाव को लेकर बच्चों को दी गई जानकारी

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शनिवार को सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में शीतलहर से बचाव हेतु जानकारी और अपनाने वाले उपाय के बारे में फोकल शिक्षक के द्वारा दिया गया। सर्वप्रथम दिवस ज्ञान अंतर्गत विश्व किसान दिवस दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया।

इस दौरान बच्चों ने बाल संसद की बैठक कर विद्यालय की उपस्थिति पर चर्चा, नियमित पोशाक में आना, कमजोर बच्चों को विशेष रूप से मिशन दक्ष में उपस्थिति बढ़ाने हेतु विचार विमर्श किया गया। मौके पर बाल संसद के सभी मंत्रियों सहित सैकड़ो स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]