सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले रिजवान गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले की फारबिसगंज थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी मो रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने भी की। गिरफ्तार मो रिजवान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण के रहने वाले मो आरिफ के पुत्र हैं। जिन्होंने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला पोस्ट किया था और वह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा था।

मामले में फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या -61/24 दिनांक-23.01.24 भादवि की धारा 153(ए), 295,295(ए), 298 एवं 66 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिजवान को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पोस्ट करने में प्रयुक्त मोबाइल को भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने पुष्टि करते हुए आरोपी युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]