स्कूल जा रही छात्राओं को पिकअप ने कुचला, एक छात्रा कि मौत एक अन्य घायल, विरोध में सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में बड़ा हादसा हुआ है जहां स्कूल जा रही छात्राओं को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया है। जिसमे एक छात्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे नजदीकी अस्पताल CHC छातापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह घटना जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया में SH 91 पर घटी है। बताया गया कि डहरिया गाँव की दो छात्राएं नजदीक के सरकारी स्कूल प्राथमिक विद्यालय डहरिया पढ़ने जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया, घटना में एक छात्रा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस घटना में एक अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई है, मृतक छात्रा का नाम 8 वर्षीय रवीना कुमारी बताया गया है जो दूसरी कक्षा की छात्रा थी, घटना में घायल एक अन्य छात्रा को CHC छातापुर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घायल एक अन्य छात्रा का नाम 6 वर्षीय रीना कुमारी बताया गया है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने डहरिया के समीप SH 91 को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशाशन आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटा दिया है। बताया गया कि करीब एक घण्टे रही सड़क जाम के कारण इस पथ पर आवाजाही प्रभावित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]