स्वच्छता मापदंड में सुपौल को मिली बड़ी उपलब्धि, गार्बेज फ्री सीटी में सुपौल नगर परिषद को मिला नंबर वन स्टार रैंकिंग

न्यूज डेस्क सुपौल:

कचरा प्रबंधन को लेकर भारत सरकार द्वारा कराए गए सर्वे में सुपौल नगर परिषद ने नंबर वन रैंक प्राप्त किया है। जानकारी अनुसार भारत सरकार की हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (Housing and urban affairs) द्वारा कराए गए गार्बेज फ्री सिटी (Garbage Free City) यानि GFC के सर्वे के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण में वन स्टार ग्रेड में सुपौल नगर परिषद को ये स्थान प्राप्त हुआ है।

दरअसल, भारत सरकार की हाउंसिंग एंड अर्बन एफेयर्स डिपार्टमेंट द्वारा शहरो की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। जिसमें बाहर से आई टीम शहर में स्वच्छता की जांच कर सफाई के आधार पर स्टार वन की रेंकिंग देती है। जिसके बाद रैंकिग पाने वाले नगर परिषद को भारत सरकार द्वारा इस कार्य को और बेहतर तरीके से करने के लिए कुछ आर्थिक मदद भी दी जाती है। इसी को लेकर सुपौल नगर परिषद ने भी स्टार वन रैंकिग में अप्लाई किया था। इस तरह के स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिग कचरा मुक्त और खुले में शौच मुक्त शहर रहने पर दिया जाता है। जिसमें बिहार में दूसरी बार सुपौल को वन स्टार रैंकिग मिलने का गौरव प्राप्त हुआ है।

इस बाबत नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम के प्रयास से सुपौल नगर परिषद को ये सफलता मिली है। अब और भी बेहतर तरीके से कार्य कर अन्य स्टार रैंकिग पाने के लिए कार्य किया जाएगा।

वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरुप ने कहा कि अब हमारा प्रयास सुपौल को स्टार 3 रैंकिंग की श्रेणी में लाना है। जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]