15 अगस्त को सुबह 5 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, क्या होगा शेड्यूल..जानें इस रिपोर्ट में

गौहर/दिल्ली. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शनिवार को कहा कि 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. हालांकि, इस अवसर पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं के कई नियमों में फेरबदल भी किए गए हैं.

DMRC ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “यात्रियों को 15 अगस्त 2023 (मंगलवार) को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने की सुविधा के लिए, सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 5 बजे से शुरू होंगी. सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी.”
और “15 अगस्त को देखते हुए अपनाए गए सुरक्षा उपायों के मद्देनजर 14/08/2023 को सुबह 6 बजे से 15/08/2023 को दोपहर 2 बजे तक स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. हालांकि, ट्रेन सेवाएं सामान्य कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी.”

10 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात

दिल्ली पुलिस ने 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जांच और सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं और 10,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात भी किया जाएगा. सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मुगल-युग के किले और उसके आसपास और अन्य रणनीतिक स्थानों पर चेहरे की पहचान और वीडियो विश्लेषण प्रणाली वाले लगभग 1,000 कैमरे स्थापित भी किए जाएंगे.

देशभर से 1,800  अतिथि होंगे शमिल

दिल्ली के लाल किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में देशभर से 1,800 अतिथि शामिल होंगे. इसे मद्देनजर रखते हुए राजघाट, आईटीओ, लाल किला आदि के आसपास के क्षेत्रों में सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 लागू कर दी गई है. इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा की अनुमति नहीं है.

Tags: Delhi Metro News, Delhi news, Local18

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]