सुपौल में एनडीए का राजनीतिक प्रभुत्व लगातार दो दशकों से कायम, विधानसभा चुनाव में बनेगा क्या हाल, पढ़े पूरी खबर

News Desk Supaul: सुपौल जिला बिहार की राजनीति में लंबे समय से एनडीए का मजबूत गढ़ रहा है। जिले की पांचों विधानसभा सीटें—सुपौल, निर्मली, पिपरा, त्रिवेणीगंज और छातापुर—वर्तमान में एनडीए के नियंत्रण में हैं। इनमें चार सीटें जनता दल (यूनाइटेड) के पास हैं, जबकि एक सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में है। राजनीतिक समीकरण […]
सुपौल: प्रतापगंज में मद्य निषेध विभाग ने 85 बोतल शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

News Desk Supaul: मद्य निषेध विभाग की सख्त निगरानी के बीच जिले में शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार की संध्या मद्य निषेध सिमराही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलही वार्ड संख्या-03 से 85 बोतल यानी लगभग 25.5 लीटर […]
सुपौल में निर्वाचन पदाधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न, 100% वेबकास्टिंग वाले मतदान केंद्रों पर जिम्मेदारियों की दी गई जानकारी

News Desk Supaul: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन की दिशा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी सुपौल सावन कुमार के निर्देशानुसार आज प्रथम एवं द्वितीय मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन दो पालियों में क्रमशः सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल एवं बबुजन विश्वेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक […]
सुपौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी के दौरान 102.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

News Desk Supaul: जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की 102.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। प्राप्त […]
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुपौल में वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

News Desk Supaul: आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल ने वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी सुपौल द्वारा नामित नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों के माध्यम से जिले के वाहन मालिकों को अधिग्रहण आदेश जारी […]
सुपौल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, सरायगढ़-भपटियाही में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने की सघन वाहन जांच

News Desk Supaul: आसन्न विधानसभा आम चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में जिले में कुल 16 फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) गठित की गई हैं, जो निर्वाचन आचार संहिता के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित […]
सुपौल: सिमराही में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

News Desk Supaul: सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही वार्ड संख्या 2 में शनिवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं दुर्लभ सत्संग का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन यज्ञ स्थल से भव्य कलश यात्रा एवं श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें करीब एक हजार महिला-पुरुष […]
सुपौल: प्रतापगंज में आरएसएस शताब्दी वर्ष समारोह, शामिल हुए सह सरकार्यवाह आलोक कुमार, निकला भव्य पथ संचलन

News Desk Supaul: जिले के प्रतापगंज स्थित पब्लिक हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन चंद्र कर्ण रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित […]
सुपौल: उधार नहीं देने पर पान दुकानदार की हत्या से भड़के लोग, हत्यारे को परिजनों के हवाले करने की मांग पर सड़क जाम

News Desk Supaul: जिले में शुक्रवार की देर शाम हुई पान दुकानदार साजन कुमार की हत्या के विरोध में शनिवार की सुबह से ही स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुपौल–नवहट्टा मुख्य मार्ग को बैरो चौक के समीप मृतक के शव के साथ सड़क पर रखकर घंटों तक जाम कर दिया। इससे […]