MP NEET UG Counselling: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, देखें अहम तारीखें

MP NEET UG Counselling: मध्य प्रदेश में एमबीबीएस, बीडीएस एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है. इसके तहत दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. काउंसिलिंग का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है. जिसके अनुसार च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होगी.

वहीं इसके लिए उम्मीदवारों को 24 अगस्त तक का मौका दिया जाएगा. दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया का रिजल्ट 28 अगस्त को घोषित किया जाएगा. जिसके बाद उम्मीदवारों को 29 अगस्त से 3 सितंबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और दस्तावेज सत्यापन कराना होगा.

पहले राउंड के शेड्यूल में हुआ बदलाव
इधर पहले राउंड की डेट्स में भी संशोधन किया गया है. जिसके तहत एडमिशन, अपग्रेडेशन के लिए अंतिम तारीख 14 अगस्त तक है. वहीं अलॉटमेंट रिजल्ट 18 अगस्त को घोषित किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर विजिट करें.

ये भी पढ़ें-
ये हैं सबसे कठिन कोर्स, एक की भी मिल गई डिग्री तो समझो लाइफ सेट
इस भारतीय क्रिकेटर ने निकाली थी UPSC परीक्षा, सचिन-गांगुली के साथ वर्ल्ड कप के दल में था शामिल

Tags: MBBS, NEET

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]