अररिया: पिपरा गांव में लगी आग को एसएसबी जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान न केवल सरहद की सुरक्षा में ही लगे रहते हैं, बल्कि सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के सेवा में भी लगे रहते हैं। जहां स्किल डेवलपमेंट सहित कई कोर्स के कार्यक्रम चलाकर युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयत्नशील हैं। वहीं किसानों के लिए खेती के नए तकनीक अपनाने को लेकर प्रशिक्षण से लेकर मानव और पशुओं के स्वास्थ्य जांच को लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन करती है। सुख-दुख में भागीदार बने एसएसबी जवानों का एक मानवीय चेहरा बीती देर रात भी देखने को मिला, जब पिपरा गांव में ओम नारायण के घर में अचानक आग लग गई तो सूचना पर एसएसबी 56वीं वाहिनी के कुसमाहा की एच कंपनी के जवान आग लगे हुए स्थान की ओर दौड़ पड़े। जबकि उस समय गांव के लोग गहरी नींद में थे। एसएसबी 56वीं वाहिनी के एच कंपनी के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार प्रभाकर जवानों के साथ अविलंब फायर फाइटिंग साजो सामान के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुआल में आग लगने के कारण आग काफी फैल चुकी थी और कई घरों को अपने आगोश में ले लिया था। लेकिन एसएसबी जवानों की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। एसएसबी द्वारा कुशलतापूर्वक आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण आग की लपटों को सघन आबादी वाले क्षेत्र में फैलने से बचा लिया गया। अगर एसएसबी के जवान त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो आग सैकड़ों घरों को लील लेता। सब जवानों के द्वारा किए गए त्वरित पहल की स्थानीय ग्रामीण काफी सराह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]