सुपौल: नेटवर्क की परेशानी से डीलर व उपभोक्ता नाराज

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन जनवितरण प्रणाली से लाभुकों को राशन लेने के लिए दी गई पॉस मशीन में तकनीकी गड़बड़ी व नेटवर्क फेल होने से डीलर और उपभोक्ता दोनों परेशान हैं। इस कारण आए दिन डीलरों और उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी भी हो जाती है। राघोपुर प्रखंड के बायसी पंचायत के जनवितरण दुकानदार धनंजय कुमार मेहता, […]

अररिया: पिपरा गांव में लगी आग को एसएसबी जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान न केवल सरहद की सुरक्षा में ही लगे रहते हैं, बल्कि सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के सेवा में भी लगे रहते हैं। जहां स्किल डेवलपमेंट सहित कई कोर्स के कार्यक्रम चलाकर युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयत्नशील हैं। […]

राजद नेता ने विशनपुर में युवाओं और कारोबारियों के साथ किया संवाद

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में सियासी दल अभी से ही जुट गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव ई. आयुष अग्रवाल ने फारबिसगंज क्षेत्र के पिपरा पंचायत के विशनपुर गांव का दौरा किया एवं युवाओं और कारोबारियों के साथ संवाद स्थापित किया। वहीं […]

एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण की शुरुआत की

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्किल डेवलपमेंट को लेकर एसएसबी 52वीं वाहिनी के बाहरी सीमा चौकी लेटी में पांच दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण की शुरुआत मंगलवार को की गई। एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत इस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। फास्ट […]

एएसआर कप : दूसरे क्वार्टर फाइनल में फारबिसगंज ने सुपौल को दी करारी शिकस्त

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया फारबिसगंज के हवाई मैदान में आयोजित अमन सिंह राजपूत की स्मृति में आयोजित एएसआर का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अमन इलेवन फारबिसगंज और संदीप ड्रीम इलेवन सुपौल के बीच खेला गया। जिसमे फारबिसगंज की टीम ने सुपौल की टीम को 86 रनों की करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित […]

आपदा प्रबंधन मंत्री के सचिव का असामयिक निधन, अस्पताल पहुंचकर मंत्री ने जताया शोक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम के निजी सचिव निसार अहमद, उम्र करीब 61 वर्ष का हृदयगति रुकने से मंगलवार को पटना स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। इससे पूर्व बीमार होने की सूचना मिलते ही मंत्री के निर्देश पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया […]

एसपी ने भरगामा थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन सहित दिए कई निर्देश

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को भरगामा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। इस दौरान एसपी ने मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प लाइन कक्ष का जायजा लिया। एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई व आगंतुकों […]

मधुबनी: गायत्री विराट महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़, संत-महात्माओं की अमृतवाणी से मंत्र-मुग्ध हुए श्रद्धालु

न्यूज डेस्क मधुबनी: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय चौबीस कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा वाचन के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। आस-पास के इलाके से हजारों की संख्या में पहुंचे महिला व पुरुष श्रद्धालु संतो के प्रवचन का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे […]

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के कैंसर ने जकड़ लिया है राजद-जदयू गठबंधन को: विश्वमोहन कुमार

न्यूज़ डेस्क सुपौल: राजद-जदयू गठबंधन को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा रूपी कैंसर ने जकड़ लिया है, जिस कारण यह गठबंधन दिनों दिन गर्त में जा रहा है। उक्त बातें सुपौल के पूर्व सांसद सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वमोहन कुमार ने मंगलवार को अपने निजी आवास परआयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन […]

बड़ी खबर: 4 लाख नियोजित शिक्षकों को मिला राज्यकर्मी का दर्जा, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर लगी मुहर

न्यूज डेस्क: पटना में मंगलवार को हुए नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। जिसमे बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को नववर्ष के पहले बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि राज्य सरकार की ओर से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने […]