एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण की शुरुआत की

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्किल डेवलपमेंट को लेकर एसएसबी 52वीं वाहिनी के बाहरी सीमा चौकी लेटी में पांच दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण की शुरुआत मंगलवार को की गई। एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत इस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। फास्ट फूड प्रशिक्षण में 20 सीमावर्तीय बेरोजगार महिलाएं और 10 पुरुषों कुल 30 प्रशिक्षुओं को शकुंतला सहायता समिति के अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से मोमोज, बर्गर, चाउमिन, इडली आदि जैसे फास्ट फूड बनाने की सिखलाया जाएगा।। इसी क्रम में गृह मंत्रालय की निर्देशानुसार बल कर्मियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव तथा भारत के वीर पोर्टल की जानकारी व उसमें अंशदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर फल एवं सब्जियों के उत्पादन हेतु भी प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम में लेटी के समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक वजीर सेन, मो हाथिम, रनविजय कुमार, शकुंतला सहायता समिति अररिया के भावेश कुमार मंडल, मुख्य आरक्षी जगत नारायण सिंह, हेमराज सहित  साथ अन्य जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]