राजद नेता ने विशनपुर में युवाओं और कारोबारियों के साथ किया संवाद

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में सियासी दल अभी से ही जुट गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव ई. आयुष अग्रवाल ने फारबिसगंज क्षेत्र के पिपरा पंचायत के विशनपुर गांव का दौरा किया एवं युवाओं और कारोबारियों के साथ संवाद स्थापित किया।

वहीं ई.आयुष अग्रवाल ने कहा कि बिहार सरकार निरंतर बिहार की प्रगति के लिए कार्य कर रही है। इसी बाबत लोगों से मिलकर उनको मिलने वाले सरकारी लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा चुनाव से पूर्व किए गए वायदे को जिस प्रकार से एक एक करके पूरा किया जा रहा है, वह इस बात का प्रमाण है कि बिहार की सरकार के कथनी और करनी में समानता का भाव है। श्री अग्रवाल ने लोगों से कहा कि अगर सरकारी लाभ मिलने में किसी भी तरीक़े की परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो ग्रामीण तुरंत उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।

मौक़े पर विषो यादव, चंद्रशेखर यादव, मनोज यादव, रूपेश यादव, दीपक साह, सत्यम कुमार, बिपिन कुमार, मुकेश यादव, पप्पू कुमार, सुशील यादव व अन्य ने संयुक्त रुप से बिहार सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]