मधुबनी: लगातार चक्का जाम से परीक्षार्थियों की बढ़ी मुसीबत, सुभाष चौक पर टायर जलाकर चालकों ने किया प्रर्दशन

न्यूज डेस्क मधुबनी:

नए मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर एक जनवरी से ही निजी वाहन चालकों ने विभिन्न संगठनों द्वारा चक्का जाम का आह्वाहन करने के कारण अधिकांश जगहों पर वाहन चालकों ने गाड़ी खड़ी कर विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। एक जनवरी से तीन जनवरी तक चलने वाले इस प्रर्दशन के कारण यातायात के साथ ही आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो रहा है।

बताते चलें कि जिले लौकहा बाज़ार में सोमवार को प्रर्दशन के बाद पुनः मंगलवार को सुभाष चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए वाहन चालकों ने नए कानून को वापस लेने अथवा जरूरी संशोधन के साथ उनकी भी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अभी तक चक्का जाम को खत्म करने की दिशा में किसी भी स्तर पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आम जिंदगी प्रभावित हो रही है। नव वर्ष जैसे मौके पर लोग सड़कों पर रेंगते दिखे परन्तु एक भी यात्री गाड़ी से सफर करना मुश्किल रहा। बाजार में जरूरी सामानों की अनुपलब्धता बढ़ रही है। पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म हो रहे हैं।

बता दे कि बुधवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की परीक्षा भी है। ऐसे में उन बच्चों व उनके अभिभावकों की परेशानी बढ़ रही है। उन्हें चिंता है कि दूर-दूर के परीक्षा केंद्रों पर यातायात सुविधा के अभाव में पहुंचना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]