गया: सीनेट बैठक में अभाविप ने सीनेट सदस्यों को मांगपत्र और गुलाब देकर सदन में मांग उठाने हेतु किया आग्रह

न्यूज डेस्क गया:

मगध विश्वविद्यालय बोधगया में गुरुवार को आयोजित सीनेट की बैठक से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सीनेट सदन की बैठक में छात्र हित मे सभी सीनेट सदस्यो को मांग पत्र और गुलाब फुल देकर अठारह सूत्री मांगों को कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष रखकर अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया।

जानकारी देते हुए अभाविप के प्रदेश सह मंत्री सूरज सिंह ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है किंतु इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। आज मगध विश्वविद्यालय में सबसे जटिल समस्या छात्रों को परीक्षा परिणाम न दिया जाना है इस विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति (CBCS) लागू करना स्वागत योग्य है। परन्तु इस पाठ्यक्रम में अध्धयन के लिए छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय व कॉलेजों द्वारा न पुस्तक उपलब्ध है, न पुस्तकालय है, न प्रयोगशाला है, न ही आधारभूत संरचना है जिससे छात्रों को समस्या उत्पन्न हो रहा है। अभाविप द्वारा किए गए मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन को संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई करना होगा। कहा कि कुलाधिपति महोदय ने हम सभी कि सारी मांगों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए छात्र हित के मांगों कि सराहना कि और कहें कि छात्र हित में जो भी मांग अभाविप द्वारा कि गई है उस पर तत्काल कार्रवाई कि जायेगी। अभाविप ने मगध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओ कि आवाज कुलाधिपति तक पहुंचाने का कार्य किए है हम सभी को पुरा विश्वास है कि कुलाधिपति छात्र हित कि सारे मांगों को पूरा करेंगे। 

वहीं जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय सीनेट बैठक के पूर्व छात्र-छात्राओं के हित में सीनेट सदन में अठारह सूत्री मांगों को उठाने और अविलंब अमल करने के लिए मांग पत्र दिया। मगध विश्वविद्यालय में गरीब, वंचित और साधारण परिवार से अधिक छात्र छात्राएं है पर यहां इन सभी को मूलभूत सुविधाओं से वंचित, सत्र अनियमित, आर्थिक शोषण व अन्य समस्या उत्पन्न कर परेशान किया जा रहा है। जिसपर विश्वविद्यालय प्रशासन अविलंब कार्रवाई कर सुधार करें और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाएं। ऑनलाइन के नाम पर विश्वविद्यालय पैसे लेकर पटना और दिल्ली से पंजीयन, डिग्री व रिजल्ट जारी करें और विश्वविद्यालय परिसर में सुनने वाला और त्रुटि सुधार करने वाले कोई न रहे यह नहीं चलेगा।

मौके पर अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पशुपतिनाथ उपमन्यु, विश्वविद्यालय अध्यक्ष देवेश दुबे, विभाग संयोजक प्रवीण कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सिंह, सत्यम कुशवाहा, सुबोध पाठक, विशेष आमंत्रित सदस्य मैक्स अवस्थी, गया नगर मंत्री विनायक सिंह, अंकित सागर, रौशन कुमार, शिवम शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]