सुपौल: हेल्पेज इंडिया के द्वारा संस्कृत निर्मली में 400 बुजुर्गों को वितरित किया गया कंबल

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

कड़ाके की ठंड में सुपौल जिला में स्वयंसेवी संस्था हेलपेज इंडिया द्वारा संचालित अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ और वृद्ध स्वयं सहायता समूह के बुजुर्गों के द्वारा समाज के लाचार, निरीह, विकलांग व गरीब वृद्धों के लिए अनूठी तथा प्रेरणादायक पहल की गई है। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में राघोपुर, बसंतपुर, प्रतापगंज तथा छातापुर प्रखंडों के सात पंचायतों के 400 जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल का वितरण किया गया। जिले में कार्यरत हर स्वंय सहायता समूह ने एक जरूरतमंद बुजुर्ग को कंबल भेंट की। साथ ही अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के माध्यम से भी जरूरतमंद बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें कंबल प्रदान किए गए। वृहत स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रभारी आलोक कुमार एवं राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए इनकी उन्नति की कामना की है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के अध्यक्ष सीताराम मंडल, उपाध्यक्ष बच्चेलाल मंडल, हेल्पेज इंडिया के पदाधिकारी ज्योतिष कुमार, शिवचंद्र तोमर, राजकुमार मिश्र, नूर आलम, बालगोविंद मेहता सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]