अररिया: नेहरू युवा केन्द्र ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के मौके पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सत्यप्रकाश यादव, केन्द्र के चयन समिति के सदस्य प्रवीण कुमार,लेखापाल अधिकारी सुधांशु त्रिपाठी, परिवहन पुलिस अधिकारी शहीद खान जी के द्वारा ट्रैफिक नियमों को लेकर जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में सड़क सुरक्षा जागरूकता में स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं और लोगों को जागरूक कर दे हैं।

वहीं प्रवीण कुमार ने बताया की सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक चलाई जा रही है। संगठन स्वयंसेवकों के द्वारा यातायात पुलिस को सहयोग एवं जनमानस में यातायात नियमों संबंधित जानकारी के प्रचार प्रसार हेतु 27 स्वयंसेवकों को प्रतिनियुक्ति किया गया हैl टीम लीडर अजित रंजन अररिया बस स्टैंड, चांदनी चौक पर सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रहे हैं।

मौके पर नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारी राम कुमार मिश्रा, अजीत रंजन, पिंकू कुमार सरदार, मनीषा कुमारी, श्वेता कुमारी, अमित कुमार गोस्वामी, बिट्टू पांडेय, प्रिंस पांडेय सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]