सुपौल: वसावनपट्टी में आग से चार मवेशी, तीन घर समेत 3 लाख की संपत्ति राख

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

सोमवार की देर रात्रि में करजाईन थाना क्षेत्र अन्तर्गत वसावनपट्टी गांव के वार्ड नंबर 02 निवासी उमेश शर्मा का दो घर एवं गणेश शर्मा का एक घर में आग लगने से सब कुछ राख हो गया। पीड़ित उमेश शर्मा तथा गणेश शर्मा ने बताया कि देर रात में घर में आग लग गई। घर के सभी लोग भी गहरी नींद में थे। जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया कि आग से दो गाय एवं दो बकरी बुरी तरह से झुलसकर मर गई। साथ ही तीन घर, अनाज, वस्त्र, आवश्यक कागजात सहित तीन लाख की संपति जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इधर, इस घटना की सूचना करजाईन थाना तथा अंचलाधिकारी राघोपुर को दे दी गई है। वहीं उपमुखिया अमरनाथ साह, सरपंच रेखा देवी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से अविलंब मुआवजे प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]