गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर समारोह स्थल के पास से हटाया गया अतिक्रमण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन की ओर से सार्वजनिक झंडोत्तोलन पहली बार विघटित कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण के बजाय काली पूजा मेला ग्राउंड पर होगी। काली पूजा मेला ग्राउंड पर पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह पर झंडोत्तोलन का निर्णय बैठक में एसडीएम शैलजा पांडेय के द्वारा लिया गया था। जिस पर बैठक में मौजूद अधिकारियों और शहर के लोगों ने मुहर लगाई थी। पहली बार काली पूजा मेला ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जहां एनसीसी और स्काउट गाइड के बच्चे द्वारा नियमित तौर पर रिहर्सल किया जा रहा है। वहीं बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन ने काली पूजा मेला ग्राउंड के इर्द गिर्द अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। मौके पर राजस्व अधिकारी हिंदुजा भारती अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आई।

मौके पर भारी संख्या में फारबिसगंज थाना पुलिस के साथ नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह, कर संग्रहकर्ता सत्यप्रकाश, संजय जायसवाल, सूरज कुमार सोनू समेत नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। कच्चा और पक्का निर्माण पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। अचानक अतिक्रमण हटाने के अभियान से लोगों को बीच हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]