सुपौल: पिकअप की ठोकर से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के एनएच 106 पिपरा-सिंहेश्वर मार्ग में श्यामनगर सायफन के समीप पिकअप ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार की सड़क पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक रौशन कुमार रामपुर पंचायत के वार्ड 10 निवासी वासुदेव यादव का पुत्र था। बताया गया कि रौशन किसी काम से पिपरा बाजार की ओर जा रहे थे। इस बीच सायफन और श्याम नगर के बीच एनएच 106 पर पिकअप ने बाइक सवार रौशन कुमार को ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक सवार रौशन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, घटना के बाद सड़क चल रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पिपरा पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिकअप वाहन को बरामद कर पिपरा थाना लाया गया है। पिपरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]