सुपौल: ससुराल से घर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर एनएच 327 समीप ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जानकारी अनुसार मृतक जटाशंकर पासवान पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण का रहने वाला बताया जा रहा है।

मृतक शुक्रवार को त्रिवेणीगंज के मयूरवा स्थित ससुराल आया हुआ था। मृतक के परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को ही ससुराल से अपने घर के लिए रात आठ बजे निकल गया था। अपने घर नही पहुंचने व मोबाइल बंद रहने के बाद ससुराल के लोगो को चिंता हुई तब लोगो ने तलाश शुरू की इस दरम्यान लोगो को जागुर के निकट झाड़ियों में मोटरसाइकिल गिरी हुई मिली नजदीक पहुंचने पर जटाशंकर भी मृत अवस्था मे मिला। इसके बाद लोगो ने इसकी सूचना त्रिवेणीगंज पुलिस को दी। 


वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]