सुपौल: लोकसभा चुनाव प्रबंधन हेतु भाजपा के प्रदेश कमिटी में शामिल हुए सिमराही के राजा रवि

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भाजपा बिहार द्वारा प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति की घोषणा की गई जिसमें जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही निवासी राजा रवि को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु बूथ लेवल मैनेजमेंट के लिए उन्हें प्रदेश सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजा रवि वर्तमान में बिहार भाजपा में सम्वाद केंद्र के प्रदेश सह-संयोजक भी है।

बता दें कि अपने छात्रसंघ चुनाव के समय से ही राजा रवि चुनावी कौशल एवं माइक्रो मैनेजमेंट के लिए खासे चर्चित रहे हैं। उसके बाद हुए लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने कई सीटों सकारात्मक नतीजों में निर्णायक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले वर्ष सभी विधानसभा में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के प्रबन्धन एवं संचालन में उनके प्रयासों को भाजपा संगठन में प्रदेश स्तर पर विशेष सराहना मिली। राजा रवि ने प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त इस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे एवं लोकसभा के चालीस की चालीस सीटों पर विजय हेतु अनवरत प्रयत्नशील रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, युवा मोर्चा अध्यक्ष जयंत मिश्रा, सचिन माधिगड़िया, बैद्यनाथ भगत आदि नेतृत्वकर्ताओं ने राजा रवि को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]