Internet Ban: दरभंगा में इंटरनेट सेवा बंद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह

न्यूज़ डेस्क:

दरभंगा में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गयी है। बताया जा रहा है कि गृह विभाग ने 17 से 19 फरवरी तक दरभंगा में अलग-अलग सोशल साइट्स को बंद करने का आदेश जारी किया है।

बता दे कि, सरस्वती पूजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद सांप्रदायिक बहाल रखने के लिए गृह विभाग ने दरभंगा में सौहार्द्र बहाल रखने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त अवधि में फेसबुक, ट्विटर, वाट्सअप, वी-चैट, टेलीग्राम आदि सोशल नेटवर्किंग साइट्स के द्वारा संदेशों का आदान-प्रदान नहीं हो सकेगा। सरकारी इंटरनेट व इंटरनेट आधारित सेवाओं पर यह रोक लागू नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]