सुपौल: डीएम ने पालना घर का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित नवनिर्मित पालना घर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई निर्देश भी दिए।

बता दें कि इस पालना घर में समाहरणालय परिसर में कार्यरत महिलाओं के 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के डे-केयर सुविधा उपलब्ध कराया जाना है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिनांक 27 फरवरी को पूर्वाह्न 10ः30 बजे किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, प्रधान सहायक, जिला मिशन समन्वयक एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]