बड़ी खबर: सुपौल में असामाजिक तत्वों ने अलग-अलग स्थानों पर तोड़ा बजरंगवली का मूर्ति, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस, एक गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गनपतगंज में हाजी टोला सामुदायिक भवन के समीप एनएच 106 किनारे अवस्थित एक हनुमान मंदिर में रविवार की रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर हनुमानजी के मूर्ति को तोड़ दिया। जिसके बाद देखते देखते ही इस घटना की जानकारी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। मामला हिंसा भड़कने बात तय आ गई लेकिन स्थानीय लोगो ने समझा बुझा कर मामला को शांत कराया। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने प्रशासन को सूचना दिया। घटना के बाद राघोपुर थाना में फोन कर इस घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद सूचना पर बीडीओ ओम प्रकाश तथा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले को नियंत्रण में लिया, साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु भी छापेमारी शुरू कर दी गई।

खंडित मूर्ति

एक ही रात्रि में कई जगहों पर उपद्रवियों ने मचाया उत्पात

इधर, घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार गनपतगंज हाजी टोला के कुछ युवक ने रविवार की रात्रि करीब दस बजे इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान युवकों ने बजरंगबली के मूर्ति को तोड़कर वहां लगे बांस बल्ले को भी उखाड़ फेंका। इसके अलावा गनपतगंज बाजार में भी कुछ लोगों के घरों पर पथराव किया गया। साथ ही सिमराही बाजार स्थित टेक्निया वर्ल्ड स्कूल के छत पर चढ़कर अंदर पत्थरबाजी किया और स्कूल के बैनर को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया, इन असामाजिक तत्वों का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो स्कूल संचालक के आवास के समीप पहुंचकर स्कूल के गाड़ी का सीसा तोड़कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं एक ही रात इतने जगहों पर एक साथ उपद्रव किए जाने के बाद सोमवार की सुबह क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो उठे और तत्काल इन असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोग

वहीं बताया जा रहा कि किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित थरबिट्टा गांव में हनुमान मंदिर से कुछ असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली की प्रतिमा को बाहर कर दिया।

बता दें कि इस दौरान मूर्ति तोड़ने का मामला सबसे अधिक तूल पकड़ने लगा। जिसके बाद सूचना पर एसडीएम नीरज कुमार, डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा, सर्किल इंस्पेक्टर अनु प्रिया, बीसीओ सूरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जानकारी लिया और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मामला पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान प्रशासन ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठकर बातचीत से भी मामला को सुलझाने का प्रयास शुरू हो गया। जहां जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव, ओमप्रकाश साह, अनिल साह, उमेश गुप्ता, संत अमरजीत, बैद्यनाथ भगत, देवीपुर मुखिया रामचंद्र यादव, धरहारा मुखिया कमलेश साह, पंसस विपिन यादव, अताउर  रहमान, मो सुजात अली, मो मोसिम, रामसेवक यादव, अरविंद सिंह, राजेश अग्रवाल, फोम शर्मा, बबलू दास,  सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

घटना स्थल का निरक्षण करते प्रशासन

वहीं लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए एसडीएम नीरज कुमार और डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को विधान पूर्वक विसर्जित कर उसी स्थान पर पुनः बजरंगबली के नए प्रतिमा को स्थापित करवाया गया।

घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले में एसडीएम नीरज कुमार कुमार ने कहा कि सभी लोगों को अपने धर्म में आस्था व विश्वास है, किसी को भी इसमें ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल है, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर में स्थापित नया मूर्ति

वहीं डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने लोगो से आपसी भाईचारे को बरकरार रखने का अपील किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का घटना बर्दाश्त करने लायक नहीं है। प्रशासन ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बांकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]