BREAKING NEWS सुपौल: सिमराही में हथियारबंद अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, दो लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

BIG BREAKING NEWS: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सुपौल जिले के सिमराही से आ रही है जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक कलेक्शन एजेंट को गोली मार दिया और करीब दो लाख रुपये की लूट कर चलते बना। घटना बुधवार करीब नौ बजे रात की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर जख्मी को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार गोली अभी भी जख्मी के शरीर मे ही फंसा हुआ है। जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड नंबर 7 निवासी 35 वर्षीय सुमन कुमार झा के रूप में की गई है। वहीं घटना की सूचना के बाद राघोपुर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी देते पीड़ित सुमन झा ने बताया कि सिमराही में ही एयरटेल पेमेंट बैंक में काम करते हैं। बताया कि आज का कलेक्शन लेकर वे सोनालिका ट्रैक्टर वाली गली से अपने घर जा रहे थे, इसी बीच दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और मारना शुरू कर दिया। इसके बाद उसमें से एक ने उनका मोबाईल फोन छीन लिया, दूसरे ने उनका पैसा वाला बैग छीन लिया तथा तीसरे व्यक्ति ने गोली मार दिया, जो उनके जांघ के पास जा लगा। इसके बाद वो सड़क पर ही गिर गए। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया।

वहीं घटना की सूचना फैलते ही अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद राघोपुर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी का बयान लिया और उसे सदर अस्पताल सुपौल के लिए रवाना किया।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है, जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *